फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना खर्ची, पर्ची के नौकरी लगे हो, इसलिए बिना दबाव और भेदभाव के जनता की सेवा करें : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोहर बोले, पहले नेताओं के रिश्तेदारों की लगती थी नौकरी, अब मैरिट पर मिल रही
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री ने नौकरी में नवचयनित युवाओं से किया संवाद

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नव चयनित कर्मचारियों से कहा कि जब आपको नौकरी बिना खर्ची और बिना पर्ची के मिली है तो आपका कर्तव्य बनता है कि सरकारी काम-काज के दौरान बिना किसी दबाव में आए, बिना किसी भेदभाव के ईमानदारी के अपनी ड्यूटी करें। मुख्यमंत्री बुधवार को हाल ही सरकार की नौकरियों में नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों से आनलाइन संवाद कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर भी उपस्थित थे। मनोहर लाल ने कहा कि जब वर्ष 2014 में प्रदेश की जनता ने की जिम्मेदारी मिली थी तो उन्होंने पहला संकल्प सरकारी नौकरियों की भर्ती में पारदर्शिता लाने का किया था। इसलिए जब बिना खर्ची-पर्ची के भर्ती की लिस्ट निकलती है, तो मुझे बड़ी प्रसन्नता होती है। पहले की सरकारों पर तंज कसते हुए मनोहर लाल ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान जब सरकारी नौकरियों की लिस्ट जारी होती थी तो अखबारों में खबर छपती थी कि लिस्ट में किस-किस नेता के रिश्तेदार लगे हैं। खबरें आज भी छपती हैं, लेकिन उनमें लिखा होता है कि फलां मजदूर की बेटी लगी, फलां किसान का बेटा लगा, रेहड़ी-रिक्शा वालों के बच्चे लगे हैं। क्योंकि हमने बिना किसी खर्ची-पर्ची के मिशन मैरिट सिस्टम शुरू किया है। सिरसा जिला के एक गांव रिसालिया खेड़ा से 35 युवाओं की नौकरी लगना स्वयं ही सरकार की नियत और नीति को बयां करता है। मुख्यमंत्री ने कहा हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक राज्य का हर युवा हुनरमंद हो और वित्तीय रूप से समृद्ध हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के 9 साल के कार्यकाल में 1 लाख 20 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। इस वर्ष 60 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य है। इनमें से 12 हजार की भर्ती कर ली है, जबकि 41 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में लगभग 32 लाख लोगों को रोजगार व स्वरोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें