फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi In Chandigarh: कई सड़कें बंद, कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान

Mon, 02 Dec 2024 10:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में मंगलवार को कई सड़कें बंद रहेंगी। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर में आ रहे हैं। ऐसे में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते कई सड़कों को बंद किया गया है। वहीं कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं। पीएम मोदी का कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनीयरिंग कॉलेज (पेक) में होगा। प्रधानमंत्री के शहर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर शहर की कई मुख्य सड़कें आम लोगों के लिए बंद रहेंगी और कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए शहरभर में चार हजार से अधिक जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। वहीं, शहरवासी भी आज शहर में निकलने से पहले पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक रूट प्लॉन देखकर ही निकलें, अन्यथा कहीं जाम में फंसना पड़ सकता है।

इस तरह रहेगा रूट प्लान
मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मध्य मार्ग पर ढिल्लों लाइट प्वाइंट से एपी चौक (सेक्टर 7/8-18/19) तक, दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34) तक, सरोवर पथ पर न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34) से हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8 चौक) तक, विज्ञान पथ पर हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8 चौक) से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) लाइट प्वाइंट तक वीवीआईपी की आवाजाही के दौरान यातायात को डायवर्ट/प्रतिबंधित रहेगा। इसलिए वाहन चालक सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक उपरोक्त सड़कों पर जाने से बचें। इसके अलावा भी वीवीआईपी मूवमेंट के चलते शहर में कुछ अन्य सड़कों पर भी यातायात की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित या ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पीजीआई से पेक की तरफ जाने वाली सड़क पूरी तरह से बंद रहेगी।
विज्ञापन


चार हजार से अधिक जवान तैनात
पीएम कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट से लेकर औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल सहित पेक कार्यक्रम स्थल सहित शहरभर में सुरक्षा के लिए चार हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। सेक्टर-12 स्थित कार्यक्रम स्थल पेक से लेकर राजभवन तक पूरे क्षेत्र को किले में तबदील किया गया है। सुरक्षा में केवल चंडीगढ़ पुलिस ही नहीं बल्कि हरियाणा व पंजाब सहित कई अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा करीब 10 आईपीएस सहित 25 से अधिक डीएसपी और करीब 100 इंस्पेक्टर को मॉनीटरिंग के लिए लगाया गया है। केंद्र की आईबी सहित एसपीजी के अधिकारी व जवान भी पल-पल की खबर ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें