फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शहर में, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

Mon, 20 Jun 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
PM Modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात को चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। रात 9.50 पर प्रधानमंत्री का विमान टेकिभनकल एयरपोर्ट पर उतरेगा। उसके बाद वह सीधे पंजाब राजभवन पहुंचेंगे। राजभवन में बाकायदा पीएमओ ऑफिस बनाया गया है। प्रधानमंत्री रात में पार्टी की मीटिंग भी लेंगे। जिसमें पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपाल और यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, हिमाचल प्रदेश केराज्यपाल आचार्य देवव्रत, पंजाब और हरियाणा केमुख्यमंत्री, मंत्री और स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


मोदी के रूट के बिजली खंभों की पेंटिंग, तारों की मरम्मत
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ आगमन के मद्देनजर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री जिस रूट से आ सकते हैं उन पर बिजली के नंगे तार एवं स्ट्रीट लाइटें ठीक की जा रही हैं, जबकि अन्य सेक्टरों में यह लाइटें खराब पड़ी हैं। इस ओर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

 चंडीगढ़ इंजीनियरिंग और बिजली विभाग की ओर से मोदी के आने वाले रूटों पर नंगे तार एवं खंभे ठीक किए जा रहे हैं। लाइट ठीक करने के साथ इनका रंगरोगन भी किया जा रहा है। इसके तहत चंडीगढ़ के पुराने एयरपोर्ट चौक, ट्रिब्यून चौक, सेक्टर - 29, 26, 7, 8 और 9 के एरिया के साथ कैपिटल कॉम्प्लेक्स एरिया में बिजली के खंभों पर पेंट्स लगाए गए और वहां की स्ट्रीट लाइटें भी ठीक की गईं। 
विज्ञापन


वहीं सेक्टर - 17, 18, 19, 25, 21, 23, 24 और अन्य जगहों पर बिजली के तार खुले पडे़ हैं। नंगे तारों से किसी को भी करंट लग सकता है, लेकिन इस ओर बिजली विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन की अंदर  10 हजार बिजली केपोल आते हैं। वहीं सात हजार बिजली केखंभे नगर निगम के अंतर्गत आते हैं। लेकिन अभी तक इन बिजली खंभे ठीक नहीं कराए गए हैं। वीआईपी मूवमेंट होने परा बिजली के खंभे ठीक किए जाते हैं। इसके बाद विभाग का ध्यान उधर नहीं जाता।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें