समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) दोनों ही फुटबाल की ईस्ट बंगाल और मोहन बागान टीमों की तरह हैं। कभी एक जीतती है तो कभी दूसरी सत्ता में आती है।
लेकिन इस बार बीजेपी तीसरा विक ल्प है। इस समय राज्य के लोगों से हमारा आहवान है कि एनडीए के साथ चलो। मोदी जी के साथ चलो। यह बात आईटी एवं कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने एक समारोह में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि सपा में जो इस समय चल रहा है वह परिवार की अंतरकलह है। मजे की बात है कि दोनों ग्रुप इसके लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा रहे है।
खास सवाल के जवाब के लिए पंजाब आए मंत्री जी
रवि शंकर प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
चाहे वह रामगोपाल जी कोई अन्य हो, लेकिन यह सब बेबुनियाद है। वहीं, जब उनसे सवाल किया गया कि पंजाब में जल्दी ही विधानसभा चुनाव आने वाले है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी आया हूं।
आगे देखिए क्या होता है। पंजाब में भी हम ही जीतेंगे। इस मौके मंच पर बीजेपी के राज्य प्रधान व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री पंजाब प्रताप सिंह कैरों, बीजेपी के पूर्व जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी, सीनियर बीजेपी नेता खुखवंत राय गीगा व पार्षद साहिबी आनंद समेत कई लोग हाजिर थे।
इसके बाद उन्होंने इन्क्यूबेशन सेंटर का दौरा किया। साथ ही स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर उनकी राय सुनी। इसके बाद वह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
समागम के लिए पुलिस की तरफ से काफी पुख्ता इंतजाम किए थे। हालांकि आम लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न आए। इसके लिए पूरे प्रबंध किए गए थे।