इनकम टैक्स विभाग की इन्कम डिक्लेरेशन स्कीम (आय घोषणा योजना) के तहत नॉर्थ वेस्ट रीजन (जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़) में मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है। वहीं चंडीगढ़ में इसका रिस्पॉन्स फीका रहा। योजना के तहत सिटी से करीब 350 लोगों ने अघोषित संपत्ति और बेनामी संपत्ति का खुलासा किया है।
मुख्य प्रधान आयकर आयुक्त राजेंद्र कुमार के अनुसार नार्थ वेस्ट रीजन से करीब 10 हजार लोगों ने योजना के तहत अपनी अघोषित आय का खुलासा किया है। इनमें बेनामी संपत्ति का खुलासा करने वाले भी शामिल हैं। हालांकि उनकी संख्या बहुत कम है। उन्होंने बताया कि संख्या में बेशक कम है, लेकिन अघोषित आय के तौर पर यह बड़ा है।