चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने चंडीगढ़ की सीनियर वुमन टीम के संभावित खिलाड़ियाें की सूची जारी कर दी है। यह टीम 11 मार्च से जयपुर में आयोजित वुमन वनडे टूर्नामेंट में शिरकत करेगी। चंडीगढ़ टीम ने पिछले सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और इस बार टीम को एलीट ग्रुप- सी में जगह दी गई है।
चंडीगढ़ का पहला मुकाबला गोवा से 12 मार्च को होगा। अमनजोत कौर को कप्तान और रजनी देवी को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा कुमारी शिबी, मनीषा, मोनिका पांडे्य, ट्विंकल पाठक, काश्वी गौतम, पारूल सैनी, प्रियंका गुलेरिया, ज्योति कुमारी, शिवांगी यादव, पारूषी, रमीजा, पलक राणा, मुस्कान, दिव्या शर्मा, सुमन, निकीता नैन, महक, ज्योति, सराह और शिवानी ठाकुर को संभावित में शामिल किया गया है। वहीं स्टैंड बॉय के तौर पर मेहुल, सिमरन जोहल और अंबिका को रखा गया है। टीम के कोच नागेश गुप्ता होंगे। सहायक कोच दीपक लहोटिया, ट्रेंनर राज यादव और इंदू गुप्ता मैनेजर होंगी। चंडीगढ़ वुमन सीनियर टीम का कोविड टेस्ट सोमवार को होगा। इसके बाद टीम अगले दो-तीन में जयपुर के लिए रवाना होगी।