फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर नाटक से भ्रष्ट व्यवस्था पर कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मध्य प्रदेश के सगन, भोपाल के कलाकारों ने उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनजेडसीसी) पटियाला (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आयोजित हास्य नाट्य महोत्सव ‘हंसना मना है’ के 7वें दिन शुक्रवार को टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में हिंदी हास्य नाटक ‘चिड़ियाघर’ का मंचन किया।
विज्ञापन

हेमंत देवलेकर द्वारा लिखित और आनंद मिश्रा द्वारा निर्देशित यह नाटक एक बेरोजगार व्यक्ति और उसके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमता है। इस नाटक में भ्रष्ट व्यवस्था पर गहरा कटाक्ष किया गया। नाटक की कहानी में एक चिड़ियाघर में प्राणी संरक्षक का पद पाने के लिए एक व्यक्ति से आदमी होने का प्रमाणपत्र मांगा जाता है। एक प्रमाण-पत्र कार्यालय है, जहां मनचाहे प्रमाणपत्र बनवाए जाते हैं। इस व्यक्ति के पास न तो किसी की सिफारिश है और न ही उन्हें रिश्वत देने के पैसे। वह भ्रष्ट व्यवस्था के चंगुल में फंसता जाता है। प्रमाणपत्र निरीक्षक उसमें जानवर होने के लक्षण खोज लेते हैं।
आनंद मिश्रा के सधे हुए निर्देशन में नाटक ने आज की भ्रष्ट व्यवस्था पर तंज कसा। आम आदमी की पहचान वर्तमान समय में कार्ड या प्रमाण-पत्र से है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। विकास के नाम पर जिस तरह से जंगल को खत्म किया जा रहा है और जंगल के निवासियों को जंगल से ही बाहर किया जा रहा है, उसी पर करारा व्यंग करते हुए इस नाटक ने दर्शकों को जहां हंसाया, वहीं गहराई तक सोचने पर मजबूर भी किया।
विज्ञापन

नाटक में अनुज, शिवेंद्रप्रताप, साक्षी, हीरू, शैलेंद्र, प्रवेंद्र, प्रभाकर, हेमराज, मुकेश, शुभेंद्र, सुरेंद्र, रचना, प्रफुल्ल, प्रमोद और आनंदी आदि कलाकारों ने अभिनय किया। इस मौके पर सुधीर पराशर सहायक नियंत्रक और वित्तीय सलाहकार, यूटी चंडीगढ़ मुख्य अतिथि थे। सीएनएसए के अध्यक्ष कमल अरोड़ा और अध्यक्ष संस्कार भारती चंडीगढ़ मुकेश शर्मा भी अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों के साथ उपस्थित थे।
विज्ञापन

पंद्रह दिवसीय हास्य नाट्य महोत्सव 21 सितंबर तक चलेगा। झांसी के कलाकार शनिवार को हिंदी हास्य नाटक ‘साधु और सुंदरी’ का मंचन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें