फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: आपने सब्र का फल सुना होगा, चंडीगढ़ में लापरवाही का पौधा उग आया है... जानिए पूरा मामला

Sat, 25 Nov 2023 01:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में एक अक्तूबर को व्यापक स्तर पर सफाई हुई थी। उसी कड़ी में यहां भी सफाई कर कूड़े के ढेर बना दिए गए, जिसे बाद में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा उठाया जाना था लेकिन सफाई अभियान कार्यक्रम के बाद इन्हें उठाने कोई आया ही नहीं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कूड़े के ढेर पर उगे पौधे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपने सब्र का फल सुना होगा, अब चंडीगढ़ नगर निगम की लापरवाही का पौधा देखिए। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के गेट के सामने की फुटपाथ पर करीब दो महीने से कचरे के दर्जनों ढेर पड़े हैं। नगर निगम के न किसी अधिकारी और न ही किसी भी कर्मचारी का ध्यान इस पर गया। कूड़ों के ढेर पर उगे पौधों की ऊंचाई नगर निगम की लापरवाही की हद बता रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: न उम्र की सीमा हो: सुपर धावक हैं 106 साल की रामबाई, एथलेटिक्स मीट में बेटी और दोहती से करेंगी मुकाबला
विज्ञापन


हैरानी की बात है कि जहां दर्जनों कूड़े के ढेर पिछले दो महीने से पड़े हैं, वो जगह यूटी सचिवालय से 100 कदम की दूरी पर है। दरअसल, एक अक्तूबर को शहर में व्यापक स्तर पर सफाई हुई थी। उसी कड़ी में यहां भी सफाई कर कूड़े के ढेर बना दिए गए, जिसे बाद में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा उठाया जाना था लेकिन सफाई अभियान कार्यक्रम के बाद इन्हें उठाने कोई आया ही नहीं। आसपास के लोगों ने यहां तक बताया कि दो महीने में कई बार सफाई हुई लेकिन पिछले ढेर हटाने की बजाय अन्य कई नए ढेर भी लगा दिए गए। अब जो ढेर ज्यादा पुराना है, उसमें ज्यादा पौधे लगे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें