स्वास्थ्य विभाग पहले कोरोना संक्रमित मरीजों को किट में ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर देता था। अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या के कारण स्वास्थ्य विभाग के पास ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर खत्म हो गए। विभाग ने इसके लिए प्रशासन से गुहार लगाई थी। प्रशासन ने निगम को ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर खरीदने को कहा। इस दौरान बैठक में भाप वाली मशीन खरीदने का भी प्रस्ताव रखा गया।
जल्द 80 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी स्वास्थ्य विभाग को देगा निगम
स्वास्थ्य विभाग की मांग पर निगम 10 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन बनाने वाले कन्संट्रेटर भी खरीद रहा है। इसके लिए जो टेंडर लगाया था, उसमें एक ही कंपनी योग्य मिलने से दोबारा टेंडर जारी किया गया है। निगम स्वास्थ्य विभाग को 80 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उपलब्ध कराएगा।
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर के लिए हमने टेंडर लगा दिया है। भाप की मशीन के लिए स्वास्थ्य निदेशक की ओर से सहमति मिलते ही टेंडर लगाएंगे। फिलहाल इस प्रस्ताव को रोका हुआ है। - केके यादव, आयुक्त, नगर निगम।
मरीजों की सुविधा के साथ उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखना होता है। इसलिए कमेटी इस प्रस्ताव के सभी पहलुओं को देखकर बता देगी। तब निगम से मदद का आग्रह करेंगे। - अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक, चंडीगढ़।