फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 3 जगह होंगे वाई-फाई जोन, टेंडर जारी

Mon, 08 Feb 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखना लेक, आईटी पार्क और सेक्टर-17 प्लाजा को वाई-फाई करने के लिए सोमवार को आईटी विभाग ने टेंडर जारी कर दिया। 29 फरवरी तक  कोई भी कंपनी इसके लिए आवेदन कर सकती है।
विज्ञापन


जबकि टेंडर दो मार्च को खुलेगा। प्रशासन ने 1800 कार्यदिवस के लिए यह टेंडर जारी किया है। इसमें कंपनी को ऑपरेशन और मेंटेनेंस का काम देखना है। इससे पहले 2014 में भी वाई-फाई जोन बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन प्रशासन की शर्तों पर कोई कंपनी खरी नहीं उतरी।

इस कारण टेंडर सिरे नहीं चढ़ा। अब प्रशासन ने फिर से यह प्रक्रिया शुरू की है। पहले फेज में तीन जगहों को वाई-फाई किया जाएगा। इसके बाद रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी जैसे स्थानों को भी वाई-फाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पहले कुछ महीने लोगों को निशुल्क यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उसके बाद हो सकता है कुछ चार्ज देना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें