चंडीगढ़ में सेक्टर 30 स्थित मकान नंबर 132 के पास घर के पास एक बच्ची को पिटबुल डॉग ने काट लिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह पिटबुल को बच्ची से अलग करके मामले की सूचना पुलिस को दी। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने पिटबुल मालिक प्रेमचंद्र के खिलाफ आईपीसी 289 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में रेणु (42) ने बताया कि वह सेक्टर-30बी में परिवार समेत रहती है। उनके घर में होली के मौके पर कपूरथला से उनकी बड़ी बहन अनीता रानी और उनके बच्चे आए हुए हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे अनीता रानी की बेटी लवली ग्राउंड में खड़ी हुई थी।
इस दौरान पिटबुल पीछे पड़ गया और लवली के बाजू को मुंह में डाल लिया। शोर शराबा होने के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह पिटबुल को लवली से अलग किया, जिसके बाद उसे फौरन जीएमएसएच 16 में भर्ती करवाया गया। शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर 30 निवासी पिटबुल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।