फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दूध लेने जा रहे बुजुर्ग पर पिटबुल ने किया हमला, 10 टांके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शुक्रवार सुबह साढ़े 6 बजे घर से दूध लेने जा रहे एक बुजुर्ग पर पालतू पिटबुल ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बुजुर्ग लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने बुजुर्ग को पिटबुल से छुड़ाकर जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों को 10 टांके लगाने पड़े। हालांकि, कुछ देर के बाद बुजुर्ग को घर भेज दिया गया। पीड़ित राम (59) ने बताया कि वे विकास नगर में रहते हैं। रोजाना की तरह सुबह दूध लेने जा रहे थे। वे अपने घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि पास ही रहने वाले जॉनी के पालतू पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। पिटबुल ने पहले बाजू और फिर गुप्तांग पर काट लिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और कुत्ते को भगाया। उन्होंने बताया कि पिटबुल ने उन्हें अपने जबड़ों में जकड़ रखा था। उनका कहना है कि लोगों के आने के बाद मुश्किल से उनकी जान बची। राम के घर लौटने पर परिजनों ने इसकी शिकायत मौलीजागरां थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयवीर राणा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर पिटबुल के मालिक पर मामला दर्ज किया जाएगा। उधर, भाजपा के जिला सचिव व स्थानीय निवासी सुभाष मौर्या का कहना है कि इससे पहले भी यह पिटबुल एक अन्य व्यक्ति को काट चुका है। इलाके के लोगों में कुत्ते को लेकर खौफ बढ़ता जा रहा है। पुलिस को पिटबुल के मालिक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इसके अलावा घनी आबादी वाले इलाके में पिटबुल को रखे जाने पर रोक लगानी चाहिए ताकि लोग घरों के बाहर निकलने में डरें नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें