ब्लॉक के गांव नानकपुर में सोमवार को ऐक्सिस बैंक की नई शाखा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बीडीपीओ राजकुमार ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
जबकि हरियाणा पशुधन विकास निगम की चेयरपर्सन संतोष शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रही। जानकारी देते हुए ब्रांच मैनेजर सुधा जांद्रा ने बताया कि यह शाखा विशेष तौर पर ग्रामीणों के लाभ के लिए खोली गई है।
उन्होंने बताया कि यहां शहरी शाखाओं के मुकाबले ग्रामीणों को केवल 25 सौ रूपए में एवरेंज मैंटेन करनी होगी। उन्होंने बताया कि किसानों, महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए जीरो बैलेंस अकाउंट सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि पहले दिन कुल 40 खातें खोले गए। वहीं बीडीपीओ ने नई शाखा खुलने की बधाई दी। इस मौके पर कलस्टर हैड चंदर शेखर, ओप्रेशन हैड सचिन अग्रवाल, सरपंच रविन्द्र पाल मेहता, धर्मपाल नेगी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।