फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: तेज बरसात में हादसा, खेत में पलटी ADGP की पायलट एस्कॉर्ट गाड़ी, चार पुलिस मुलाजिमों को आई चोट

Sat, 22 Jul 2023 03:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एडीजीपी की पायलट एस्कॉर्ट गाड़ी अचानक खेत में जाकर पलट गई। गांव के लोगों ने गाड़ी से मुलाजिमों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।  
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त एस्कॉर्ट गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के एडीजीपी एमएफ फारुकी की पायलट एस्कॉर्ट गाड़ी शनिवार को मोगा में हादसे का शिकार हो गई। हादसा मोगा कोटकपूरा रोड पर चंदपुराणा के पास तेज बरसात के कारण हुआ। हादसे में चार पुलिस मुलाजिम जख्मी हो गए हैं। जिस समय हादसा हुआ, एडीजीपी फारूकी जालंधर से बठिंडा जा रहे थे। उनकी गाड़ी पायलट एस्कॉर्ट के पीछे थे। उनका बचाव हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एडीजीपी की पायलट एस्कॉर्ट गाड़ी अचानक खेत में जाकर पलट गई। गांव के लोगों ने गाड़ी से मुलाजिमों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें