फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू सीईटी यूजी की दूसरी काउंसलिंग में फिजिक्स की रही सबसे अधिक मेरिट 96.77

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से वीरवार शाम को पीयू सीईटी यूजी की दूसरी काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें बीफॉर्मा, बॉटनी, जूलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स (स्पेशलाइजेशन इन इलेक्ट्रॉनिक्स), बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बायोफिजिक्स, मैथ, मैथ एंड कंप्यूटिंग के यूजी कोर्स शामिल हैं। पीयू सीईटी यूजी की अधिकतम मेरिट साइंस में फिजिक्स की 96.77 रही है।
विज्ञापन

उम्मीदवार को उसकी पसंद के अनुसार एलॉकेट हुए विभाग में 26 अगस्त से 29 अगस्त तक फीस जमा करवाकर दाखिला पक्का करना होगा। विद्यार्थियों को दूसरी काउंसलिंग में सीट उनकी पहली पसंद के कोर्स के आधार पर दी गई है। विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विभाग में रिपोर्ट करना होगा। पहली काउंसलिंग में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में अपडेट के लिए उम्मीदवार पीयू सीईटी यूजी की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

इन विषयों में बीएससी की ये रही है अधिकतम मेरिट
विषय मेरिट स्कोर
बीफार्मा 96.32
ऑनर्स एंथ्रोपोलॉजी 93.75
ऑनर्स बायोकेमिस्ट्री - 94.34
ऑनर्स बायोफिजिक्स - 93.99
ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी - 95.73
ऑनर्स बॉटनी - 94.43
ऑनर्स केमिस्ट्री - 95.66
ऑनर्स जियोलॉजी - 93.61
ऑनर्स माइक्रोबायोलॉजी - 94.26
ऑनर्स फिजिक्स - 96.77
ऑनर्स फिजिक्स स्पेशलाइजेशन इन इलेक्ट्रॉनिक्स - 95.84
ऑनर्स जूलॉजी - 95.20
गणित - 78.5
मैथेमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग - 82.47
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें