फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स की फोटो एग्जीबिशन देखनी है तो कल पहुंचे यहां

Wed, 12 Feb 2014 03:53 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-9 स्थित कॉर्मल कान्वेंट स्कूल में कल एक फोटो एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। यह एग्जीबिशन स्कूल के ऑडिटोरियम में लगाई जाएगी। चंडीगढ़ के उपायुक्त मोहम्मद शाइन इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे और एग्जीबिशन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


इस एग्जीबिशन में 8वीं से लेकर 12वीं क्लास की लड़कियां भाग ले रही हैं। उल्लेखनीय है कि यह केवल लड़कियों की एग्जीबिशन है। इसमें छात्राएं अपने खुद के द्वारा खींची गई तस्वीरों पेश करेंगी। यह एग्जीबिशन 15 फरवरी तक जारी रहेगी।

कल होने वाले कार्यक्रम में स्कूल में कराई गई इंटर स्कूल फोटो प्रतियोगिता का रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शहर भर के स्कूलों से करीब 150 एंट्रीज आई थीं। विजेताओं को उपायुक्त मोहम्मद शाइन पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें