कार्निवाल में जनता के बीच जोकरों की मस्ती और हंसी ठहाकों को कैद करके चंडीगढ़ अमर उजाला के फोटो जर्नलिस्ट दीपक अरोड़ा ने चंडीगढ़ ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित ‘आन द स्पाट फोटो कांटेस्ट’ जीत लिया।
दीपक अरोड़ा ने बताया कि यह फोटो शनिवार खींची गई थी चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के जज पैनल ने बेहद पसंद किया। दीपक को सिटको के जीएम एके मल्होत्रा ने 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
गवर्नमेंट आर्ट कालेज सेक्टर-10 की सोनल गर्ग को इसी कांटेस्ट में दूसरा इनाम प्रदान किया गया। उनको पांच हजार रुपये का चेक किया गया। हरनीत कौर को तीसरा इनाम दिया गया।
चंडीगढ़ के चार फोटोग्राफरों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें हरविंदर सिंह, अमर उजाला चंडीगढ़ के फोटो जर्नलिस्ट करुण शर्मा, निशा शर्मा और निहारिका सिंह शामिल रहीं। सांत्वना पुरस्कार के रूप में सबको एक हजार रुपये का इनाम प्रदान किया गया।