फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलका बोले, मेरा इस्तीफा स्वीकार करें स्पीकर वरना जाऊंगा सुप्रीम कोर्ट 

Mon, 05 Aug 2019 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अमृतसर
विज्ञापन
एसएस फूलका (दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के निवर्तमान विधायक एडवोकेट एचएस फूलका ने पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह को एक पत्र लिखकर अपने इस्तीफे पर तुरंत निर्णय करने को कहा है। फूलका ने कहा है कि विधानसभा के स्पीकर यदि उनके इस्तीफे पर निर्णय नहीं करते तो वह सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन


एडवोकेट फूलका ने स्पीकर राणा केपी सिंह को लिखा पत्र मीडिया को जारी किया है। इसमें फूलका ने लिखा है कि उन्होंने अक्तूबर 2018 में अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उसके बाद वह व्यक्तिगत रूप से उनके सामने पेश हुए थे। उन्होंने तब भी इस्तीफे की कॉपी सौंपी थी। 

विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। स्पीकर ने 23 मार्च 2019 को इस्तीफे पर सुनवाई के लिए बुलाया था। उस बैठक में भी उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया था कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसलिए मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लेना चाहिए। 
विज्ञापन


इस मुलाकात में उन्होंने स्पीकर को कहा था कि यदि आप महसूस करते हैं कि उनका इस्तीफा उस प्रारूप में नहीं है, जिस प्रारूप में इस्तीफा दिया जाता है, तो उन्हें बताएं कि यह किस प्रारूप में होना चाहिए, ताकि वे उस पर हस्ताक्षर कर सकें। इसके बावजूद, स्पीकर ने आज तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। 

उनका अनुरोध है कि उनके इस्तीफे को तुरंत स्वीकार करें ताकि फगवाड़ा और जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र के साथ दाखा विधानसभा का उपचुनाव हो सके।

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के होशियारपुर और सुखबीर सिंह बादल के फिरोजपुर से सांसद निर्वाचित होने के बाद फगवाड़ा और जलालाबाद से उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं। उनका इस्तीफा भी तुरंत स्वीकार किया जाए वरना वे सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें