फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फोन हैक कर अमेजन से किए ऑर्डर, यूजर ने किया मना फिर भी कर दिया डिलीवर, जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित पीजीआई के हॉस्टल में रहने वाली समिता दास (47) का किसी ने फोन हैक कर ई-मेल आईडी और क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुरा ली। हैकर ने अमेजन से कई ऑनलाइन ऑर्डर कर दिए। जब समिता को पता चला तो उसने सभी ऑर्डर रद्द कर दिए लेकिन इसके बावजूद कुछ ऑर्डर बिना सत्यापन के स्वीकार किए। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने अमेजन को 40,325 रुपये 9 प्रतिशत ब्याज के साथ रिफंड करने के आदेश दिए हैं। वहीं, मानसिक परेशानी और अदालती खर्च के लिए 18 हजार मुआवजा देने का आदेश दिया।
विज्ञापन

आयोग में सुनवाई के दौरान समिता दास ने बताया कि उसके मोबाइल फोन को हैक कर लिया गया था, जिससे उसके ईमेल आईडी और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुरा ली गई थी। इसका इस्तेमाल कर हैकर्स ने समिता के अमेज़न अकाउंट से कई ऑनलाइन ऑर्डर किए थे। जब उसे 19 सितंबर 2023 को यह जानकारी मिली तो सभी ऑर्डर रद्द कर दिए लेकिन इसके बावजूद कुछ ऑर्डर कंपनी ने बिना सत्यापन के स्वीकार कर लिए गए। इसके चलते उनके 40,325 रुपये अकाउंट से कट गए। इसके बाद उन्होंने कई बार कंपनी से रिफंड की मांग की लेकिन कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने 4 नवंबर 2023 को कानूनी नोटिस भेजा, जिसके बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आयोग ने सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट किया कि समिता ने अमेज़न को बताया था कि उनका खाता हैक हो गया है और कई ऑर्डर रद्द किए गए थे। फिर भी कुछ ऑर्डर को बिना रद्द किए रखा गया और इसके लिए भुगतान की मांग की गई। इसके चलते उपभोक्ता को मानसिक तनाव और परेशानी का सामना करना पड़ा, जो कंपनी की उपभोक्ता के प्रति सेवा में कमी को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें