फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आठ महीने से नहीं मिला एरियर, पीजीआई के वार्ड अटेंडेंट हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में वार्ड अटेंडेंट ने लंबे समय से एरियर न मिलने पर अस्पताल परिसर में हड़ताल की। कर्मचारियों ने एरियर न मिलने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही है। हड़ताल की वजह से अस्पताल की व्यवस्था ध्वस्त दिखी। इससे डॉक्टरों के साथ-साथ मरीजों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। डाॅक्टर खुद एक-एक कर मरीज को बुला रहे थे। वार्ड कर्मचारियों की एसोसिएशन के प्रधान राजेश चौहान ने बताया कि बीते आठ महीने से कर्मचारियों को एरियर नहीं मिला है। चौहान ने कहा कि मंत्रालय से अनुमति मिलने के बावजूद पीजीआई पैसे न होने का हवाला देकर आठ महीने से एरियर जारी नहीं कर रहा है। एसोसिएशन ने अस्पताल प्रशासन को पिछले महीने 16 तारीख को एरियर जारी न करने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। कर्मचारियों के हड़ताल के बारे में सूचित करने का भी पीजीआई प्रबंधन पर कोई असर नहीं हुआ। पीजीआई प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें