फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फेजों में फोन और इंटरनेट सेवा ठप

Thu, 09 Jan 2014 01:55 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तीन प्रमुख फेजों में रहने वाले लोग घरों में लगे लैंड लाइन फोन न चलने से काफी परेशान है। इतना ही नहीं इन इलाकों में इंटरनेट सेवा भी ठप हो गई। इससे लोगों की मुश्किल और बढ़ गई हैं। अब बीएसएनएल की टीम लाइन को दुरुस्त करने में जुट गई है। इंजीनियरों की दलील है कि अंडरग्राउंड तार के कनेक्शन फेल होेने से यह स्थिति पैदा हुई है। जल्दी ही नई केबल डालकर व्यवस्था को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फेज-1, 2 और छह के अधिकतर फोन पिछले दस दिनों से खराब हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिन पहले बारिश हुई थी। उसका पानी अंडरग्राउंड केबल के उन जोड़ तक पहुंच गया, जहां विभिन्न फेजों के ज्वाइंट थे। पानी लगने के बाद तुरंत कनेक्शन फेल हो गए।

दूसरी तरफ इन दिनों सड़कों पर फुटपॉथ आदि बनाने का काम चल रहा है। ऐसे में लाइन की खामियां तलाशने में काफी मुश्किल आ रही थी। पहले चरण में फेज-4 स्थित बाल भवन के पास अंडरग्राउंड केबल को ठीक किया जा रहा है। आने वाले दो दिनों में यहां काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी लाइन ठीक की जा रही है।
विज्ञापन


फेज-1 निवासी रोहित सोनी ने बताया कि इंटरनेट न चलने से काफी मुश्किल आ रही है। सारा काम रुक गया है। फेज-6 निवासी हरमेल सिंह ने बताया कि फोन न चलने से वह परेशान हैं। किसी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने विभाग को इस तरफ ध्यान देने की अपील की है।

पानी में डूब गई थी सारी लाइन
गमाडा ने शहर के मध्य से गुजरने वाली शॉपिंग स्ट्रीट को कुछ समय पहले चौड़ा किया था। इसी बीच फेज-4 स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज के सामने लगाए जंक्शन बॉक्स सड़क में आ गए थे। इसके बाद बीएसएनएल ने इन्हें अंडरग्राउंड कर दिया था, लेकिन बाद में जब ड्रेनेज लाइन डाली गई। तो जंक्शन बॉक्स उस लाइन में आ गए। बरसात में सारी लाइन पानी में डूब गई थी। कई इलाकों के फोन बंद हो गए थे। फिर विभाग ने मोटर लगाकर ड्रेनेज लाइन खाली कराई थी।

लगातार टीम कर रही है सर्वे
बीएसएनएल ने पूरे इलाके को विभिन्न हिस्सों में बांट रखा है। जैसे ही कहीं से शिकायत आती है। विभाग की टीम तुरंत मरम्मत के लिए उस इलाके में जाती है। इसके अलावा जिन इलाकों में निर्माण कार्य चल रहा है। वहां विभाग की टीमें पूरी ताकत से जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें