पंजाब सरकार द्वारा शहर में लगाए गए प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ फेज-11 की सिटीजन वेलफेयर काउंसिल द्वारा फेज-11 के नेबरहुड पार्क में रैली की गई।
काउंसिल के प्रधान कुलविंदर सिंह और सिटीजन वेलफेयर डेवलपमेंट फोरम के प्रधान सतवीर सिंह धनोआ की अगुवाई में की गई रैली में इलाका निवासियों ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
साथ ही टैक्स को तुरंत वापस लेने की मंाग की। फोरम के महासचिव रघुबीर सिंह तोकी ने कहा कि सरकार द्वारा मोहाली निवासियों पर यह टैक्स लगाना सरासर धक्का है।
इस दौरान इलाके में टैक्स के खिलाफ मार्च भी निकाला गया। इस मौके सुखदेव सिंह, करम सिंह धनोआ, मोहन सिंह, जरनैल क्रंाति, सज्जन सिंह, जगपाल सिंह और रघुबीर सिंह भी मौजूद थे।