फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दवा कंपनी ने फैलाया प्रदूषण, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने दस लाख लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव सुंडरा गांव स्थित दवाई बनाने वाली कंपनी एकम लाइफ साइंस पर पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने लंबे समय तक प्रदूषण फैलाने पर 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। कंपनी प्रबंधन ने जुर्माने की राशि का भुगतान कर रसीद प्राप्त कर ली है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने प्रबंधकों को भविष्य में प्रदूषण न फैलाने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमर उजाला ने कई महीने पहले गांव सुंडरा स्थित एक दवा निर्माण कंपनी एकम लाइफ साइंस के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा दी गई प्रदूषण और शिकायतों की रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसके बाद काफी समय से कंपनी प्रबंधक प्रदूषण फैलाने से बाज नहीं आ रहे थे। इसके आधार पर गांव के युवा नेताओं भूपिंदर सिंह व सुखविंदर सिंह ने इसकी शिकायत पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन समेत पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन आदर्शपाल विग से की थी। इसके बाद पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक टीम गठित की। टीम की ओर से उक्त कंपनी में औचक छापामारी की गई।
पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ पीयूष जिंदल ने बताया कि उक्त कंपनी में उनकी टीम की ओर से जांच के दौरान कई खामियां पाई गईं। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उक्त कंपनी पर प्रदूषण फैलाने और फैक्टरी में गड़बड़ी पाए जाने के आरोप में दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। कंपनी प्रबंधकों ने उक्त जुर्माना राशि का भुगतान कर रसीद प्राप्त कर ली है। उक्त कंपनी को भविष्य में प्रदूषण नहीं फैलाने की चेतावनी भी दी है। यदि उक्त कंपनी के खिलाफ दोबारा प्रदूषण फैलाने के संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें