हरियाणा में विभिन्न संकायों के तहत चुने गए पीजीटी की काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया।
दो दिवसीय काउंसलिंग के लिए पंचकूला में आठ केंद्र बनाए गए है। काउंसलिंग के पहले दिन रविवार को ज्योग्राफी, गणित, फिजिक्स, हिस्ट्री, पंजाबी, कॉमर्स, केमिस्ट्री और साइकोलॉजी विषयों की काउंसिलिंग की गई।
इसमें पंजाबी, हिस्ट्री और साइकोलॉजी को छोड़कर अन्य सभी विषयों में महिलाओं की काउंसिलिंग की गई। पहले दिन लगभग ढाई हजार पीजीटी की काउंसिलिंग की गई।
सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन के महासचिव सीएन भारती ने बताया कि सोमवार को भी पीजीटी की काउंसिलिंग होगी।
पहले दिन हुई काउंसिलिंग
सेक्टर---स्कूल------महिला/पुरुष---विषय
7-------जीएसएसएस----महिला---ज्योग्राफी
12ए----सार्थक----------महिला---गणित
6-------जीएमएसएस----महिला---फिजिक्स
20-----जीएमएसएस-----दोनों-----हिस्ट्री
15-----जीजीएसएसएस---दोनों-----पंजाबी
15-----जीजीएसएसएस---महिला---कामर्स
2-------डीआइइटी बिल्डंग-महिला--केमिस्ट्री
7-------डीइओ ऑफिस----दोनों----साइकोलॉजी