फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कौशल रोजगार निगम में पीजीटी-टीजीटी भर्ती उलझी, अब नए सिरे से होगी भर्ती, 2069 की नियुक्ति अटकी

Fri, 16 Jun 2023 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा कौशल रोजगार निगम में 23 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से 2075 की नियुक्ति की गई थी। इसी प्रकार, 2069 अभ्यर्थियों को 2 दिसंबर को जाब ऑफर लेटर भेजे गए थे, लेकिन जब उनको स्कूलों में नियुक्ति के लिए भेजा गया तो वहां पर पद खाली नहीं मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत की जा रही पीजीटी और टीजीटी भर्ती उलझ गई है। अब निगम इस भर्ती प्रक्रिया को विड्रा करके नए सिरे से भर्ती करेगा। इस संबंध में जल्द ही आवेदकों के पास मैसेज भेजा जाएगा। खास बात यह है कि जिन 2069 अभ्यर्थियों जॉब ऑफर लेटर भेजा जा चुका है, उनको भी अभी नियुक्ति नहीं दी जाएगी। इनका नई भर्ती में मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा कौशल रोजगार निगम में 23 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से 2075 की नियुक्ति की गई थी। इसी प्रकार, 2069 अभ्यर्थियों को 2 दिसंबर को जाब ऑफर लेटर भेजे गए थे, लेकिन जब उनको स्कूलों में नियुक्ति के लिए भेजा गया तो वहां पर पद खाली नहीं मिला। बताया जाता है कि जब जॉब लेटर भेजे गए थे तो शिक्षा विभाग में पद खाली थे, इसी बीच पदों को भरा दिखा दिया गया। ऐसे में ऑफर लेटर मिलने पर भी 2069 की नियुक्ति नहीं हो पाई।

पीजीटी टीजीटी भर्ती को लेकर नए सिरे भर्ती की जाएगी। अब शिक्षा विभाग दोबारा से खाली पदों का ब्यौरा देगा। इसके बाद, पहले से ही शॉर्ट लिस्ट किए गए 2069 पदों में से मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। पहले वाली भर्ती को वापस लेने के बारे में जल्द ही अभ्यर्थियों को सूचित किया जाएगा। - केएम पांडूरंग, सीईओ, एचकेआरएन
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें