फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई की पहली ग्लोबल एलुमनी समिट आज से, दुनिया भर से पहुंचेंगे 500 पूर्व छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई शुक्रवार से पहली ग्लोबल एलुमनी मीट का आयोजन करने जा रहा है। इसमें दुनिया भर से पीजीआई के 500 पूर्व छात्र हिस्सा लेंगे। तीन दिवसीय इस मीट का उद्देश्य पीजीआई के पूर्व छात्रों को आपस में जोड़ना, अनुभव साझा करना और संस्थान की भविष्य की योजनाओं में उनका योगदान सुनिश्चित करना है। इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नए रास्ते खोजे जाएंगे।
विज्ञापन

25 से 27 अक्तूबर तक होने वाले इस आयोजन में कई प्रसिद्ध चिकित्सक, वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल होंगे, जिन्होंने पीजीआई से अपनी शिक्षा प्राप्त की है और आज अपने-अपने क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व छात्रों के लिए यह आयोजन एक ऐसा मंच होगा, जहां वे न केवल अपने पुराने साथियों से मिल सकेंगे बल्कि नई पीढ़ी के छात्रों को भी मार्गदर्शन और प्रेरणा देंगे। यह समिट पीजीआई चंडीगढ़ एलुमनी एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही है, जो संस्थान के इतिहास में इस पैमाने पर आयोजित पहला वैश्विक पुनर्मिलन है। पीजीआई के निदेशक और समिट के अध्यक्ष प्रो. विवेक लाल ने कहा कि यह कार्यक्रम उत्कृष्टता, विरासत और वैश्विक प्रभाव का एक ऐतिहासिक पुनर्मिलन है। यह एलुमनी मीट न केवल पुराने संबंधों को पुनर्जीवित करने का मौका है बल्कि नए सहयोग और शोध के अवसर भी प्रदान करेगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में विभागीय दौरे, सांस्कृतिक कार्यक्रम और एक रात्रिभोज सहित एक विशेष रूप से तैयार किया गया कार्यक्रम शामिल होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें