फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई डॉक्टर व कर्मचारियों की संगरूर और फिरोजपुर में करेगा अनिवार्य ग्रामीण पोस्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई संगरूर और फिरोजपुर के सैटेलाइट सेंटर में अपने डॉक्टर व कर्मचारियों की अनिवार्य ग्रामीण पोस्टिंग करेगा। यह व्यवस्था सैटेलाइट सेंटरों को मजबूती देने के लिए बनाई गई है। इस क्रम में संगरूर और फिरोजपुर में संस्थान ने संकाय और कर्मचारियों का नियमित रोटेशन शुरू कर दिया है। जिन विभागों से स्टाफ को रोटेट किया जाएगा उनमें मेडिसिन, स्त्री रोग, नेत्र विज्ञान और सर्जरी विभाग शामिल है। बता दें कि 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संगरूर में पीजीआई के 300 बिस्तरों वाले सैटेलाइट सेंटर का लोकार्पण और फिरोजपुर में पीजीआई के 100 बिस्तरों वाले सैटेलाइट सेंटर का शिलान्यास किया है।पीजीआई निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल का कहना है कि फिलहाल हमारे पास संगरूर में प्रति ओपीडी 400 से 500 मरीज हैं। मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे एक बड़ी समस्या हैं और कैंसर स्क्रीनिंग सुविधाओं के साथ-साथ इसका समाधान किया जा रहा है। इसके साथ ही वहा एक दिन में लगभग 10 से 15 सर्जरी हो रही है। पहले ही 300 सर्जरी कर चुके हैं। साल के अंत तक हमारा लक्ष्य 1000 मामलों को पार करना है। गौरतलब है कि सैटेलाइट केंद्रों में डॉक्टर अनुबंध पर हैं और पीजीआई प्रशासन द्वारा भर्ती किए जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पीजीआई प्रशासन ने अपने विशेषज्ञ डॉक्टर को रोटेशन पर वहां भेजने का निर्णय लिया है जिससे वहां तैनात डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जा सके।
विज्ञापन


पीजीआई पर मरीजों का दबाव होगा कम
संगरूर सेटेलाइट सेंटर के लोकार्पण से जहां एक ओर पंजाब के मरीजों को उनके प्रदेश में ही पीजीआई की तर्ज पर उच्च चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकेगी, वहीं पीजीआई चंडीगढ़ पर मरीजों का दबाव भी काफी कम होगा। क्योंकि आंकड़े इस बात को बयां कर रहे हैं कि पीजीआई में इलाज के लिए आने वाले लाखों मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या पंजाब की है। ऐसे में इसका लाभ दोनों प्रदेशों के लोगों को मिलेगा। पीजीआई के विशेषज्ञों का कहना है मरीजों की दबाव कई गुना ज्यादा होने के कारण वे चाहकर भी कई बार बेहतर सेवाएं नहीं दे पाते। ऐसे में सैटेलाइट सेंटर की मदद से मरीजों को बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


इनसेट-
पीजीआई में मरीजों की संख्या
राज्य कुल मरीज प्रतिशत
पंजाब 1092993 38.5
हरियाणा 526506 18.6
चंडीगढ़ 505315 17.8
हिमाचल 371540 13.1
उत्तर प्रदेश 127358 4.5
जम्मू कश्मीर 81827 2.9
उत्तराखंड 29429 1.0
अन्य राज्य 101312 3.6
कुल 2836282 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें