चंडीगढ़। 23 मार्च को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का मुकाबला मुल्लांपुर में बने नए क्रिकेट स्टेडियम में होगा। स्टेडियम का यह उद्घाटन मैच भी होगा। पंजाब किंग्स फैंचाईजी की ओर से अधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी गई कि 23 मार्च को होने वाला मुकाबला पीसीए स्टेडियम की जगह मुल्लांपुर में तैयार किया गया महाराजा यादविंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें पिछले हफ्ते आईपीएल के आयोजकों की ओर से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाले मुकाबले का आयोजन स्थान पीसीए स्टेडियम को बताया गया था। मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। इसी दिन पिछले कुछ वर्षों से बन रहे इस स्टेडियम का उद्घाटन भी होगा। इस नए बने क्रिकेट स्टेडियम में पीसीए की तरफ से बीसीसीआई के कई डोमेस्टिक टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया जा चुका है। वहीं, बीसीसीआई के सचिव जय शाह पिछले माह मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम का दौरा कर चुके हैं। इस स्टेडियम में कई आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम को होम ग्राउंड बनाने का फैसला किया है।
35 हजार के करीब दर्शक देख सकेंगे मुकाबला
नए बने मुंल्लांपुर स्टेडियम पीसीए से काफी बड़ा है। पीसीए में 24 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। वहीं, मुंल्लापुर में 35 हजार से अधिक दर्शक क्रिकेट मुकाबलों को देख सकेंगे। वहीं, मैच देखने के लिए आने वाले वाहन चालकों को दिक्कत न हो इसके लिए पार्किंग की खास व्यवस्था की गई है। स्टेडियम में 1640 कारों की पार्किंग व्यवस्था है। इसके अलावा बसों व दोपहिया वाहनों की अलग से व्यवस्था है। ऐसे जितने भी दर्शक मैच देखने आएंगे, उन्हें वाहन पार्क करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
भारी बारिश होने पर भी जल्द शुरू जाएगा मैच
मुल्लांपुर में बने नए स्टेडियम को इस तरीके का बनाया गया है कि मैच के दौरान अधिक बारिश के आने पर भी स्टेडियम में बनाए गए आधुनिक अंडर ग्राउंड सिस्टम से आधे घंटे में पानी को बाहर कर दिया जाएगा। वहीं, इसमें 30 कारपोरेट बॉक्स हैं। हर कारपोरेट बॉक्स में 60 सीटें हैं। वहीं, आई पावर फ्लड लाट्स के पोल भी यहां लगाए है। इनमें लगे ब्लब देश के बने किसी स्टेडियम में पोल बॉक्स में नही लग हैं।