फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहतः पीजीआई चंडीगढ़ की टेली कंसल्टेशन ने पकड़ी रफ्तार, फोन लाइनों की संख्या हुई आठ

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों की ओपीडी सेवा बंद हो जाने के बाद टेलीकंसल्टेशन सर्विस मरीजों को राहत दे रही है। ऐसे में पीजीआई की टेली कंसल्टेशन सर्विस में मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 300 से शुरू हुई टेली कंसल्टेशन में मरीजों की संख्या मौजूदा समय में 2000 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


पीजीआई प्रशासन इस सुविधा के तहत ज्यादा से ज्यादा मरीजों को बिना अस्पताल आए इलाज उपलब्ध करवाने के प्रयास में जुटा हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए न्यू ओपीडी के फोन लाइन की संख्या आठ कर दी गई है। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि टेलीकंसल्टेशन सर्विस को लेकर पंजीकरण के समय फोन का बिजी रहना और फोन न लगने जैसी समस्या के समाधान के लिए फोन लाइन बढ़ाई जा रही है ताकि कम समय में ही ज्यादा से ज्यादा मरीजों को इस सुविधा का लाभ दिया जा सके।

5 से 28 हजार पहुंचा आंकड़ा
मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए पीजीआई में शुरू की गई टेली कंसल्टेशन सर्विस में मई में जहां 5830 मरीज देखे गए, वहीं जून में यह आंकड़ा 23667 पर पहुंच गया, जबकि जुलाई में 28754 मरीजों को बिना अस्पताल आए टेली कंसल्टेशन के तहत इलाज मिल चुका है।
विज्ञापन


वहीं, इस सुविधा के तहत इलाज पा चुके मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि ओपीडी में घंटों इंतजार करने की बजाय इस सुविधा से बिना अस्पताल गए ही बेहतर इलाज मिलने से उन्हें राहत मिल रही है। सुविधा में व्हाट्सएप से मरीज की रिपोर्ट संबंधित डॉक्टर को भेजे जाने से मरीजों को फॉलोअप के लिए भी अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। उधर, जरूरत के अनुसार गंभीर स्थिति में कुछ मरीजों को ओपीडी में बुलाकर भी देखा जा रहा है।

टेली कंसल्टेशन के ये नंबर संभालकर रख लें
न्यू ओपीडी के नंबर- 27559916989, 6927, 6920, 6935, 6999, 6978 और 6967, ड्रग एंड डिपेंडेंसी क्लीनिक- 27559926971 और 5702, एडवांस कार्डियक सेंटर- 27559935003 और 5364, एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर- 27559945602 और 5603, डेंटल- 27559956845
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें