फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: टेली एविडेंस से पीजीआई ने डॉक्टरों के 3000 घंटे बचाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में चल रहे समग्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 19 देशों से आए 36 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को पीजीआई के टेली एविडेंस का दौरा किया। कार्यक्रम निदेशक व सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉ. सोनू गोयल ने उन्हें बताया गया कि पीजीआई देश का पहला ऐसा संस्थान है, जहां यह सुविधा शुरू की गई थी। इस सुविधा के माध्यम से पीजीआई ने 2 साल में अपने डॉक्टरों के 3000 महत्वपूर्ण घंटे बचाने के साथ ही 1.92 करोड़ रुपये की बचत भी की है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के माध्यम से अदालत में डॉक्टरों की भौतिक उपस्थिति के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही हो रही है। इस तरह के प्रयोग कर सफलता हासिल कर पीजीआई ने देश के नागरिकों को अत्याधुनिक डिजिटल स्वास्थ्य प्रदान करने में खुद को उत्कृष्ट बनाया है।इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के लिए अंगदान कार्यक्रम के तहत संवेदीकरण सत्र आयोजित किया गया। इसमें पीजीआई रोटो के नोडल अधिकारी व चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विपिन कौशल ने कार्यक्रम की सराहना की। पीजीआई रोटो की सलाहकार सरयू डी मद्रा ने अंगदान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में तंजानिया, नाइजीरिया, इथियोपिया, पैराग्वे, नेपाल, कजाकिस्तान, बोत्सवाना, ताजिकिस्तान, ओमान, मैक्सिको, लाइबेरिया, जाम्बिया, भूटान, दक्षिण सूडान, इराक, मंगोलिया, मॉरीशस, घाना और किंगडम इस्वातिनी (पूर्व में स्वाजीलैंड) के प्रतिनिधि पीजीआई के दौरे पर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें