फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में MBBS और BDS करना होगा महंगा, फीस बढ़ाई

Sun, 05 Jun 2016 07:25 PM IST
संजय कुमार/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
अब 50 फीसदी भर्ती बैचवाइज और 50 फीसदी भर्ती कमीशन से होगी।
विज्ञापन
मेडिकल के स्टूडेंट्स के लिए बेहद अहम खबर। हेल्थ विवि (पीजीआई) से एमबीबीएस और बीडीएस करना महंगा होने वाला है। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में अधिकारियों की बैठक में फीस बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगा दी गई है। पास किए गए प्रस्ताव में ट्यूशन फीस से लेकर हॉस्टल चार्ज को भी बढ़ा दिया गया है। बाहर से इंटर्नशिप करने के लिए संस्थान में आने वाले एमबीबीएस के छात्रों को 50 हजार की जगह एक लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


हां, बाहर से आकर पीजीआईडीएस (डेंटल कॉलेज) में बीडीएस की इंटर्नशिप करने वालों को राहत मिली है। इनकी फीस दो लाख से घटा कर एक लाख रुपये करने पर सहमति हुई है। तय किया गया है कि पीजीआई स्टाफ के बच्चों को संस्थान में इंटर्नशिप करने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। अब यह फैसला सरकार तक जाएगा और मंजूरी मिलने पर इसे लागू कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान यहां स्थित पीजीआई में एमबीबीएस की 200 और बीडीएस की 60 सीट हैं। इस हिसाब से पांच वर्षीय कोर्स के विद्यार्थियों को फीस अदा करनी होगी। संस्थान का कहना है कि वे हर तीन साल में अपनी फीस में नियमानुसार इजाफा करते हैं। इस फैसले से एमबीबीएस के 5 साल के कोर्स में फीस में 44250 रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा तो हॉस्टल चार्ज में 27250 रुपये का इजाफा होगा।
विज्ञापन


पहले जहां एमबीबीएस के पहले साल की दाखिला फीस 38600 रुपये थी तो अब यह बढ़ाकर 48250 रुपये कर दी गई है। वहीं, पहले साल का हॉस्टल चार्ज 17200 रुपये बढ़ाकर 23050 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे बढे़गी फीस- एमबीबीएस व बीडीएस
विवरण--------प्रथम वर्ष--------द्वितीय से अंतिम वर्ष
----------पहले------अब-------पहले----अब
ट्यूशन----30,000---37,500--30,000---37,500
प्रवेश------2,000---- 2,500-----------------
स्टूडेंट-----2,000-----2,500---2,000----2,500
मेडिकल---1,000-----1,250---1,000----1,250
सुरक्षा------2,000----2,500------------------
जीर्ण--------500-----600------500------600
फर्नीचर------500-----650-----500------650
मैगजीन------100-----150-----100------150
एथलीट------500-----600-----500------600

कुल फीस 38,600   48,250    34,600    43,250

हास्टल चार्ज
विवरण---------प्रथम वर्ष-------द्वितीय से अंतिम वर्ष
-------------पहले----अब------पहले-----अब
किराया-------6,000---7,500---6,000---7,500
बिजली-पानी---6,000---9,000---6,000---9,000
घरेलू सामान----500-----600-----500-----600
मेस कर्मी------1,000---1,250---1,000---1,250
कॉमन रूम-----500------650-----500-----650
जीर्ण----------500------600-----500-----600  
कूलर---------600------750-----600-----750
सुरक्षा--------2,000----2,500-----------------
फर्नीचर-------100------150-----100------150

कुल फीस----17,200---23,050--15,200----20,550
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें