फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई ने दी रिटायर हुए विभाग प्रमुखों को फेयरवेल

Fri, 06 Dec 2013 05:09 PM IST
अमर उजाला / चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई से रिटायर हो चुके तीन विभाग प्रमुखों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी के हेड डॉ. करतार सिंह, बायोफीजिक्स के हेड डॉ. सीएम पाठक और नेफ्रोलॉजी के हेड डॉ. विनय सखूजा को दी।
विज्ञापन


इस फेयरवेल में पीजीआई निदेशक प्रो. योगेश चावला भी मौजूद थे। ओरल हेल्थ साइंसेज डिपार्टमेंट के हेड और फैकल्टी फेयरवेल कमेटी के सदस्य डॉ. एके उतरेजा ने कार्यक्रम का सारा आयोजन किया।

इन तीनों डॉक्टरों ने 30 से 40 साल तक पीजीआई को अपनी सेवाएं दी हैं। डॉ. करतार सिंह ने 1982 में हैपेटोलॉजी विभाग में लेक्चरार के तौर पर पीजीआई में अपना करियर शुरू किया था।
विज्ञापन


इसके बाद वे 1995 में गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के हेड बनाए गए। डॉ. सीएम पाठक ने 1971 में बायोफीजिक्स डिपार्टमेंट ट्यूटर के तौर पर पीजीआई ज्वाइन किया था।
विज्ञापन


वहीं डॉ. विनय सखूजा 1979 में इंटरनल मेडिसिन विभाग में लेक्चरार के तौर पर पीजीआई से जुड़े थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें