फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई में न छूटे... 40 बच्चों को कॉपी, किताबें और स्टेशनरी बांटी, युवा स्तंभ एनजीओ ने पंख प्रोजेक्ट के तहत 40 बच्चों की मदद की

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के युवाओं की संस्था 'युवा स्तंभ' ने रविवार को सेक्टर-26 स्थित बापूधाम पुलिस चौकी के पास 40 जरूरतमंद बच्चों को कॉपियां, किताबें व स्टेशनरी का सामान वितरित किया। यह सामान युवा स्तंभ की ओर से चलाए जा रहे पंख प्रोजेक्ट के तहत दिया गया, इसमें सेक्टर-26 पुलिस थाने के एसएचओ नरेंद्र पटियाल ने मदद की। नरेंद्र पटियाल बच्चों को सामान वितरित करने के लिए पहुंचे और उनको प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन

युवा स्तंभ एनजीओ के प्रधान उपेंद्र मौर्य ने बताया कि एनजीओ की ओर से चलाए जा रहे पंख प्रोजेक्ट के तहत बापूधाम के जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, किताबें और स्टेशनरी का सामान दिया जाता है। इसके लिए ऐसे बच्चों का चयन किया जाता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उन्हें पढ़ाई में कोई समस्या आ रही होती है। इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक सैंकड़ों बच्चों की मदद की जा चुकी है।
रविवार को 40 बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कॉपियां, किताबें व स्टेशनरी का सामान दिया गया। इस मौके पर समाजसेवी असतिंदर कौर, चौकी इंचार्ज रोहताश, रवि ठाकुर, तेजिंदर सिंह व सुलेमान समेत एनजीओ के अनिल कुमार, विक्रम शाह, राहुल कुमार उपस्थित रहे। उपेंद्र मौर्य ने बताया कि पंख प्रोजेक्ट की को-ऑर्डिनेटर आरती गुप्ता ने सभी बच्चों की जानकारी जुटाई है। युवा स्तंभ एनजीओ बापूधाम के उन बच्चों को पिछले डेढ़ साल से मुफ्त में डांस सिखा रही है, जो बच्चे डांस सीखना चाहते हैं। संस्था के कई बच्चे डांस सीखने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कई प्रतियोगिता में भी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें