फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में रोजगार के लिए मची है हाय-तौबा, यहां पीजीआई को 16 पोस्टों के लिए नहीं मिले योग्य डॉक्टर

Wed, 21 Aug 2019 12:41 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पूरे देश में रोजगार पर हाय-तौबा मची हुई है, तो दूसरी तरफ पीजीआई को योग्य डॉक्टर नहीं मिल रहे। पीजीआई ने विभिन्न डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर की कुल 119 पोस्ट निकाली थीं। इनमें से 16 पोस्ट के लिए योग्य कैंडीडेट नहीं मिल पाए हैं। वे पीजीआई के पैमाने पर खरे नहीं उतर पाए। अब पीजीआई इन पोस्टों के लिए दोबारा विज्ञापन निकालेगा, ताकि इन पोस्टों को योग्य डाक्टरों से भरा जा सके।
विज्ञापन


पीजीआई के मुताबिक इसी साल की शुरुआत में विभिन्न पोस्टों के लिए विज्ञापन निकालने शुरू किए। उसके बाद इंटरव्यू रखे गए। मार्च, मई और जून में विभिन्न चरणों में इन पोस्टों के इंटरव्यू रखे गए। उसके बाद मंजूरी के लिए पीजीआई की विभिन्न कमेटियों में रखा गया। कई इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। पीजीआई डायरेक्टर प्रोफेसर जगतराम का कहना है कि पीजीआई का एक स्टैंडर्ड है। यहां सिर्फ उन्हीं को रखा जाता है, जो संस्थान के बनाए गए पैमाने पर खरे उतरते हैं।

इन डिपार्टमेंट के लिए नहीं मिले योग्य डॉक्टर
पीजीआई के जनरल सर्जरी, हीप्टोलाजी, इंटरनल मेडिसिन, नेफ्रोलाजी, पीडियाट्रिक्स, प्लास्टिक सर्जरी, पल्मनोरी मेडिसिन, रेडियोडायग्नोसिस व ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन सहित अन्य डिपार्टमेंट के लिए योग्य डॉक्टर नहीं मिले हैं। 16 पोस्टों में सात पोस्टें ओबीसी की हैं और तीन एससी कैटेगरी की हैं। पल्मोनेरी के लिए तीन पोस्ट स्वीकृत हुई थी, इनमें से दो पोस्टें ही भर पाई हैं। इसी तरह से जनरल सर्जरी की चार पोस्टें स्वीकृत हुई थी। इनमें से तीन पोस्टे भरी गई हैं। इंटरनल मेडिसिन की सात पोस्टें थी। इनमें से छह भर गई हैं। नेफ्रोलाजी की पांच में से एक पोस्ट खाली रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें