फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. एसएन यादव के निधन पर पीजीआई ने जताया शोक, फिजियोथैरेपी विभाग के प्रमुख थे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में फिजियोथैरेपी विभाग के संस्थापक डॉ. एनएस यादव का वीरवार को फरीदाबाद स्थित आवास में निधन हो गया। उनके निधन पर पीजीआई परिवार ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

बता दें कि डॉ. यादव फिजियोथैरेपी विभाग के प्रमुख थे। उन्होंने पीजीआई में फिजियोथैरेपी विषय पर चार वर्षीय डिग्री कोर्स का शुभारंभ किया था। उस पैटर्न को बाद में पूरे देश में अपनाया गया था। डॉ. यादव फिजियोथैरेपी से जुड़े राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्य भी थे। वह दो बार भारतीय एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। उनको कई तरह के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट्स (आईएपी, चंडीगढ़ शाखा) की ओर से उनके नाम पर एक पुरस्कार भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें