फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: योग को मुख्यधारा में प्रोटोकॉल के रूप में ला सकता है पीजीआई, 19 विभागों में 5 मिनट वर्कप्लेस योग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। योग न केवल स्वस्थ जीवनशैली का प्राचीन माध्यम है, बल्कि मानसिक और शारीरिक संतुलन के लिए भी बेहद प्रभावशाली है। इसी को ध्यान में रखते हुए पीजीआई ने एक विशेष योग कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस पहल के तहत संस्थान के 10 रेजिडेंट परिवारों, फैकल्टी, स्टूडेंट्स और स्टाफ सहित लगभग 60 लोगों को नियमित रूप से योग सिखाया जा रहा है। इसके अलावा वर्कप्लेस पर भी 5 मिनट योग कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

न्यूरोसाइंस रिसर्च लैब के प्रोफेसर डॉ. अक्षय आनंद ने बताया कि पीजीआई क्लब में रोजाना लोग योगाभ्यास के लिए आ रहे हैं। पीजीआई में जो डॉक्टर पीएचडी और एमडी कर रहे हैं, उनके रिसर्च में योग के प्रभावों पर बड़े उपयोगी तथ्य सामने आए हैं। धीरे-धीरे परिणामों के आधार पर योग को मेडिसिन में प्रोटोकॉल के रूप में लाया जा सकता है। संस्थान में कर्मचारियों और छात्रों के लिए 5 मिनट वर्कप्लेस योग की शुरुआत की गई है, जिसे काफी सराहना मिल रही है। फिलहाल, पीजीआई में सप्ताह में तीन दिन नियमित योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मानसिक बीमारियों का मूल कारण मन का अस्थिर होना है। जैसे शरीर की भूख भोजन से शांत होती है, वैसे ही मन की अस्थिरता को योग शांत करता है। योग से जीवन में अनुशासन आता है, जिससे व्यक्ति अपने खानपान और जीवनशैली पर नियंत्रण रख पाता है।
विज्ञापन

पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में ट्राइसिटी के सभी स्वास्थ्य कर्मियों से भाग लेने की अपील की है।

नई बीमारियों से बचाव में सहायक है योग
डॉ. आनंद ने बताया कि योग न केवल मानसिक शांति देता है, बल्कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए दवाओं के साथ एक प्रभावी सहायक चिकित्सा पद्धति भी है। योग से रिकवरी में तेजी आती है और यह नई बीमारियों को पनपने से रोकने में भी मददगार है। नियमित योग अभ्यास से वजन नियंत्रण में रहता है, पीठ दर्द में राहत मिलती है, नींद में सुधार होता है और हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति किसी न किसी तनाव से ग्रस्त है, ऐसे में योग तनावमुक्त जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें