फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना और कर्फ्यूः पीजीआई चंडीगढ़ ने टेली कंसल्टेंट सर्विस को दिया विस्तार, फोन करके सलाह लें

Wed, 08 Apr 2020 03:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना के कारण अस्पतालों की व्यवस्था प्रभावित होने में कारण मरीजों को हो रही परेशान को कम करने के लिए पीजीआई टेलीमेडिसिन डिपार्टमेंट ने टेली कंसल्टेंट सर्विस शुरू की है। कुछ दिनों पहले कुछ विभागों के मरीजों के लिए शुरू की गई इस सुविधा को अब थोड़ा और विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन


इस सुविधा के तहत पंजीकृत पुराने मरीजों का फालोअप किया जा रहा है। इस सुविधा के अंतर्गत इंटरनल मेडिसिन, पीडियाट्रिक, गाइनी, ईएनटी, न्यूरो और हैपेटोलॉजी के साथ ही साइकेट्री और पोस्ट किडनी ट्रांसप्लांट के मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है।

इसके तहत संबंधित विभागों के दो-दो कंसल्टेंट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों को टेलीमेडिसिन की तर्ज पर परामर्श दे रहे हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए मरीजों को सुबह 9 से 10 बजे के बीच अपना पुन: पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए नंबर और ई मेल आईडी जारी की गई है जो इस प्रकार है। पंजीकरण कराने के बाद मरीज के पास कॉल आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं हेल्पलाइन नंबर
- इंटरनल मेडिसिन, पीडियाट्रिक, गाइनी, ईएनटी, न्यूरो और हैपेटोलॉजी के लिए 0172-2756181, 0172-2756149, 7087008306
- साइकेट्री के लिए 0172-2756809
- पोस्ट किडनी ट्रांसप्लांट के लिए- 8427694184 (सिर्फ व्हाट्सएप)
- ईमेल आईडी- teleconsultpgi@gmail.com
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें