फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कोलकाता घटना में न्याय के लिए फिर उतरे पीजीआई के डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोलकाता मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर की हत्या के मामले में एक महीने बाद भी न्याय न मिलने के विरोध में पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार को एक घंटे का पेन डाउन हड़ताल की। इस दौरान ओपीडी में सुबह 8 से 9 बजे तक काम बंद रखा। डॉक्टरों ने ओपीडी के बाहर एकत्र होकर मानव शृंखला बनाकर रोष जताया। हालांकि, रेजिडेंट डॉक्टरों की एक घंटे की हड़ताल के दौरान ओपीडी में आए मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। क्योंकि पंजीकरण के बाद उन्हें एक घंटे के दौरान सीधे सीनियर डॉक्टर ने देखा। वहीं, अगर पीजीआई के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले सोमवार को ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार से ज्यादा थी, जो सोमवार को 9600 रही। पीजीआई रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी का कहना है कि रेजिडेंट डॉक्टरों के आंदोलन के बजाय हम देश भर में एक सामाजिक आंदोलन चलाने का आह्वान करते हैं। इसमें आम जनता को न्याय के लिए लड़ने के लिए शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ड्यूटी के दौरान काले बैज लगाकर रोष जता रहे हैं। एक महीना बीत जाने के बाद भी न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कोलकाता में न्याय की लड़ाई लड़ रहे ऑल इंडिया रेजिडेंट एंड जूनियर डॉक्टर जॉइंट एक्शन फोरम को समर्थन देते प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें