फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई निदेशक ने लिया अंगदान का संकल्प, कहा- आइए बचाएं किसी की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने सोमवार को अंगदान का संकल्प लिया। अंगदान महोत्सव के दौरान संस्थान के न्यू ओपीडी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से अंगदान करने की अपील की और कहा कि ऐसा कर किसी की जान बचाई जा सकती है। पीजीआई रोटो जुलाई में अंगदान जागरूकता माह को महोत्सव के रूप में मना रहा है। प्रो. विवेक ने कहा कि मांग और आपूर्ति के बीच लगातार बढ़ते अंतर को देखते हुए अंगदान के लिए जागरूकता बढ़ाने, मिथकों और गलत धारणाओं को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अंगदान महोत्सव जैसी पहल निश्चित रूप से अंगदान के परोपकारी और नेक काम के लिए जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक व रोटो के नोडन अधिकारी प्रो.विपिन कौशल ने बताया कि भारत सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म MyGov के माध्यम से अंग और ऊतक दान को बढ़ावा देने की दिशा में विभिन्न गतिविधियां, जैसे प्रतिज्ञा, पोस्टर, स्लोगन और क्विज प्रतियोगिता आदि शुरू की गई हैं। अभियान को आगे बढ़ाते हुए, रोटो छात्रों के साथ एक इन्फोटेनमेंट गतिविधि का आयोजन करेगा। इसके तहत मंगलवार को सेक्टर-23 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि इस लिंक https://pledge.mygov.in/organ-donation/ पर जाकर अंगदान के लिए प्रतिज्ञा पत्र भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें