फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई निदेशक को मिला एआईसीओ मानद फेलो सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई निदेशक प्रो. जगतराम को ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी (एआईओएस) ने ऑल इंडिया कॉलेजियम ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी (एआईसीओ) के मानद फेलो से सम्मानित किया है। इसके अलावा प्रो. वैशाली गुप्ता, प्रो. मंगत डोगरा, प्रो. सुष्मिता कौशिक और डॉ. माधुरी अकेला ने भी पुरस्कार जीते हैं।
विज्ञापन

एआईओएस कॉलेजियम के गवर्निंग बोर्ड ने सर्वसम्मति से प्रो. जगतराम को भारतीय नेत्र विज्ञान के एक उत्कृष्ट दिग्गज होने की सिफारिश की और वीरवार को आयोजित 79वें वार्षिक सम्मेलन में यह सम्मान दिया गया। वहीं, प्रो. वैशाली गुप्ता को रेटिना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य के लिए पी शिव रेड्डी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। प्रो. मंगत डोगरा पूर्व एचओडी ऑप्थल्मोलॉजी ने एआईओएस पी नम्परुमलसामी एंडोमेंट अवॉर्ड प्राप्त किया। प्रो. सुष्मिता कौशिक को ग्लूकोमा में एफएआईसीओ अवॉर्ड मिला और डॉ. माधुरी अकेला को सर्वश्रेष्ठ थीसिस का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें