आम बजट में पीजीआई को केंद्र सरकार की ओर से 2016-17 के लिए 728.55 करोड़ की राशि दी गई है। पीजीआई ने 900 करोड़ के बजट की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार पिछले साल के मुकाबले पीजीआई के नॉन प्लान बजट में 78 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। बीते साल (2015-16) बजट में पीजीआई को 650 करोड़ मिले थे। ऐसे में पीजीआई को पिछले साल आम बजट के मुकाबले करीब 12.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से पीजीआई को बेहतर बजट मिला है। लेकिन पीजीआई के अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए बजट पर्याप्त नहीं है। प्लान बजट में पीजीआई को पिछले साल 160 के मुकाबले 170 करोड़ मिला है जोकि 10 करोड़ अधिक है।