फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगदान में पीजीआई फिर बना देश का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल, मिला पुरस्कार

विज्ञापन
पीजीआई को मिला बेस्ट अस्पताल का अवार्ड - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। भारतीय अंगदान दिवस पर दिल्ली में हुए ऑनलाइन कार्यक्रम में पीजीआई को देश का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल का अवॉर्ड मिला। पीजीआई ने अंगदान को बढ़ावा दिया है। इसके साथ डॉ. नवदीप बंसल को बेस्ट ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने पीजीआई चंडीगढ़ की तारीफ करते कहा कि संस्थान लाखों लोगों को जीवन प्रदान कर रहा है। साथ ही चौथी बार लगातार अंगदान में शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि अंगदान के लिए लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। अंगदान के जरिए तमाम परिवारों को नया जीवन मिलता है। इसमें चिकित्सकों का बड़ा योगदान है। इस दौरान पीजीआई निदेशक प्रो. जगतराम ने भी अंगदान पर विचार रखे। कार्यक्रम में अंगदान करने वाले व लाभार्थी भी पहुंचे थे। उन्होंने भी अपने-अपने अनुभव बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें