फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई प्रशासन ने कर्मचारी पार्किंग में बाहरियों के प्रवेश पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के न्यू ओपीडी स्थित कर्मचारी पार्किंग में बाहरियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। पीजीआई निदेशक के आदेश का पालन करते हुए सुरक्षाकर्मियों ने मंगलवार को लोगों को स्टाफ कार्ड देखने के बाद ही पार्किंग में प्रवेश दिया। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि रोक के आदेश के बावजूद ओपीडी की पार्किंग में बाहरी लोग खासकर एमआर सक्रिय होने लगे हैं इसलिए यह आदेश जारी करना पड़ा।यह भी कहा जा रहा है कि कर्मचारी पार्किंग में बाहरी लोगों के वाहन पार्क होने के कारण पिछले दिनों एक डॉक्टर को काफी परेशानी हुई थी। इसकी शिकायत पर गंभीरता दिखाई गई है। पीजीआई प्रशासन के इस निर्णय का न्यू ओपीडी के पीछे की पार्किंग में साफ असर दिखाई दिया। सामान्य दिनों में जिस जगह पर साइकिल लगाने तक की जगह नहीं मिलती थी वह पूरा एरिया मंगलवार को खाली नजर आया। हालांकि, इससे ओपीडी बिल्डिंग में संचालित दवा की दुकानों, कैंटीन व अन्य कॉमर्शियल शॉप पर काम करने वाले कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस समस्या के समाधान के लिए संचालकों ने अपने कर्मचारियों का आईकार्ड जारी कर दिया है, ताकि सुरक्षाकर्मियों के रोके जाने पर वह कार्ड दिखाकर अंदर आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें