फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गैंगस्टर दिलप्रीत बावा के केस में डीएसपी के वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ढाहां उर्फ बावा को पकड़ने के दौरान मुठभेड़ में पुलिस पर आरोपी की ओर से की गई फायरिंग और हत्या के प्रयास के मामले में जिला अदालत ने पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी तेजिंदर सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ 5 साल पहले 2018 में सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे हुई थी। आरोपी को दबोचने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से पंजाब पुलिस की ओर से चलाए इस ऑपरेशन की अगुवाई पंजाब पुलिस के डीएसपी तेजिंदर सिंह कर रहे थे। उक्त मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी दिलप्रीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मामले में चल रही अदालती कार्रवाई के दौरान तेजिंदर सिंह पिछली दो तारीखों पर अदालत में पेश नहीं हुए। इस पर अदालत ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर पांच अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जुलाई 2018 को पुलिस काे सूचना मिली थी कि दिलप्रीत बावा सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड के आसपास है। वह पंजाबी गायक परमीश वर्मा पर फायरिंग और चंडीगढ़ में 2017 में सरपंच हत्याकांड में वांछित था। उसे पकड़ने के लिए मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस बीच उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली उसकी जांघ पर लग गई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें