फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का पीजी हुआ सील, संचालक दो दिन के रिमांड पर, मोबाइल समेत अन्य दस्तावेज बरामद

Mon, 24 Feb 2020 02:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पीजी संचालक नीतेश बंसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आरोपी पीजी संचालक नीतेश बंसल को सेक्टर-34 थाना पुलिस ने रविवार को जिला अदालत में पेश कर उसे दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। पुलिस इस दौरान मकान मालिक गौरव अनेजा और नीतेश के पार्टनर नीतेश पोपली के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास करेगी। उधर, पुलिस ने पीजी को सील कर दिया है।

विज्ञापन


सेक्टर-32 में अवैध रूप से चल रहे पीजी में शनिवार को हादसे के बाद पुलिस ने रात में ही पीजी संचालक नीतेश बंसल को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को उसे जिला अदालत में पेश करने के साथ ही घर पर भी पुलिस ने काफी छानबीन की। फिलहाल घटना के दो अन्य आरोपी गौरव अनेजा और नीतेश पोपली पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

उधर, रविवार दोपहर करीब 12 बजे सीएफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। सीएफएसएल की अलग-अलग टीमों ने पीजी के तीनों मंजिलों की छानबीन की और सबूत जुटाए। इस दौरान पीजी के 10 बाई 8 के कमरे में बेड, अलमारी और कपड़े पूरी तरह से जले मिले। इसके बाद टीम ने वीडियोग्राफी करवाकर वहां से नमूने जब्त किए। करीब दो घंटे की जांच के बाद टीम रवाना हो गई। इसके थोड़ी देर बाद ही स्टेट ऑफिस की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पीजी में करीब 10 से 12 कमरे हैं। हर एक कमरे में तीन से चार छात्राएं रहती थीं। वहीं पुलिस ने रविवार देर शाम की कार्रवाई के बाद देर शाम पीजी को सील कर पहरा लगा दिया है। हादसे की खबर पूरे शहर में फैलते ही दूसरे सेक्टरों के लोग मौत की पीजी का हाल देखने पहुंच रहे हैं। सेक्टर-30 निवासी राजबीर ने बताया कि अगर पीजी को सही तरीके से चलाया जाता तो यह घटना न होती।

पीजी से छात्राओं ने लिया अपना सामान
रविवार सुबह से ही 8 से 10 छात्राओं का पीजी के बाहर जमावड़ा था। छात्राओं ने बताया कि वह इसी पीजी में पिछले कई महीनों से रह रही थीं। कॉलेज में महाशिवरात्री की छुट्टियों पर सभी अपने अपने घर गई थीं। सीएफएसएल की टीम के लंबे जांच के बाद उन्हें उनका बैग और जरूरी दस्तावेज पुलिस कार्रवाई के बाद सौंप दिया।

मोबाइल समेत अन्य दस्तावेज बरामद
सूत्रों के अनुसार, सीएफएसएल की जांच में घटनास्थल से कुछ मोबाइल भी मिले हैं, जिसे टीम ने जब्त कर लिया है। इसके अलावा बैग, लैपटॉप, चार्जर, मोबाइल, कपड़े, बिजली बोर्ड, वायर समेत अन्य सामान जब्त किए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले को अच्छी तरह से खंगाला जा रहा है। दो दिन के रिमांड के दौरान पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें