फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदी के बावजूद नगर निगम ने निकाला पेवर ब्लॉक का टेंडर

Sun, 12 Jun 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
विज्ञापन
शहर में इस समय नए पेवर ब्लॉक लगाने पर पाबंदी है। इसके बावजूद पेवर ब्लॉक लगाने का नगर निगम टेंडर निकाल रहा है। नगर निगम के सदन ने यह निर्णय हुआ है कि जब तक नए सिरे से पॉलिसी नहीं बन जाती, तब तक शहर में नए पेवर ब्लॉक लगाने का प्रस्ताव पास नहीं होगा। इसलिए निगम पिछले दो माह में करीब 12 करोड़ के पेवर ब्लॉक लगाने के नए प्रस्ताव खारिज कर चुका है।
विज्ञापन


लेकिन शनिवार को नगर निगम की डिवीजन नंबर-3 ने सेक्टर-41 ए में मकान नंबर-1 से 22 और 43 से 64 के सामने वी-6 रोड पर पेवर ब्लॉक लगाने का टेंडर निकाला है। यहां 5 लाख 86 हजार रुपये के पेवर ब्लॉक लगने हैं। 15 जून को ये टेंडर खुलने हैं। मेयर अरुण सूद का कहना है कि उन्हें अधिकारियों ने बताया है कि निकाला गया टेंडर पिछले साल से पास है। जब पेवर ब्लॉक लगाने की मंजूरी थी। सूद का कहना है कि पेवर ब्लॉक की पॉलिसी तैयार हो चुकी है, जो चर्चा के लिए इसी माह होने वाली सदन की बैठक में आ रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें