फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता पेट्रोल-डीजल चाहिए तो यहां आइए

Mon, 01 Sep 2014 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको सस्ता ईंधन चाहिए, तो पंचकूला जाना होगा। यहीं आपको ट्राइसिटी का सबसे सस्ता ईंधन मिलेगा। पंचकूला में पेट्रोल भी सस्ता है और डीजल भी। यहां पेट्रोल चंडीगढ़ से 23 पैसे और मोहाली से 7.05 रुपये सस्ता है। इतना ही नहीं डीजल भी पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ में से पंचकूला में ही सबसे सस्ता है।
विज्ञापन


पंचकूला में डीजल चंडीगढ़ से 2.48 पैसे सस्ता है और मोहाली से 30 पैसे सस्ता है। यही कारण है कि पंचकूला में ईंधन की खपत भी अन्य दो शहरों से ज्यादा है। पेट्रोलियम कंपनियों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो पता चलता है कि डीजल और पेट्रोल दोनों की बिक्री पंचकूला में ही ज्यादा है।

पंचकूला के एक पेट्रोल पंप के अनुसार जीरकपुर से आने वाले लोग पेट्रोल और डीजल दोनों ही पंचकूला से भरवाते हैं। इसका कारण है कि यहां इनके दाम चंडीगढ़ और मोहाली से कम हैं।
विज्ञापन

पेट्रोल की मांग कम, डीजल की बढ़ी

पेट्रोल और डीजल के दामों में अंतर के कारण पेट्रोल की खपत पिछले एक साल में कम हुई है जबकि डीजल की बढ़ी है। पंचकूला और मोहाली के साथ चंडीगढ़ में डीजल की खपत 20 फीसदी बढ़ी है, जबकि पेट्रोल की खपत दस फीसदी घटी है।

इतनी है खपत
पेट्रोल
चंडीगढ़-5800 किलोलीटर
मोहाली-1400 किलोलीटर
पंचकूला-6000 किलोलीटर

डीजल-
चंडीगढ़-4000 किलोलीटर
मोहाली-15000 किलोलीटर
पंचकूला-6000 किलोलीटर
विज्ञापन

ये हैं रेट्स

पेट्रोल
चंडीगढ़-69.45 रुपये  
पंचकूला-69.22 रुपये  
मोहाली-76.27 रुपये  

डीजल
चंडीगढ़-60.04 रुपये
पंचकूला-57.56 रुपये
मोहाली-57.26 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें