फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Mon, 20 Mar 2023 07:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कट्टरपंथी अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस का ऑपरेशन जारी है। इस बीच जनहित में पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) को 21 मार्च दोपहर 12 बजे तक निलंबित कर दिया गया है। वॉयस कॉल की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतपाल सिंह को लेकर चलाए जा रहे अभियान व पंजाब में शांति व्यवस्था को बनाए रखने का हवाला देते हुए प्रदेशभर में इंटरनेट सेवा बंद करने के खिलाफ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सोमवार को याचिका दाखिल की गई है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल की गई इस याचिका पर जल्द सुनवाई होगी।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए एडवोकेट जगमोहन भट्टी ने बताया कि केंद्र और पंजाब सरकार अभियान के तहत अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। इस दौरान हालात न बिगड़ें इसके लिए राज्य में इंटरनेट सेवा को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इंटरनेट सेवा बंद होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। याचिका में बताया गया कि अभी यह याचिका हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दायर की है। रजिस्ट्री से क्लियर होने के बाद इस याचिका पर सुनवाई होगी।

मंगलवार दोपहर तक इंटरनेट बंद
बता दें कि कट्टरपंथी अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस का ऑपरेशन जारी है। इस बीच जनहित में पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) को 21 मार्च दोपहर 12 बजे तक निलंबित कर दिया गया है। वॉयस कॉल की सुविधा रहेगी। वहीं सभी डोंगल सेवाएं भी बंद रहेंगी। पंजाब के गृह मामलों और न्याय विभाग ने यह आदेश जारी किया है। पंजाब में पिछले दो दिनों से इंटरनेट सेवा बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें