फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर और बालाजी प्रोडक्शन के खिलाफ याचिका दायर, सेना का मजाक उड़ाने का आरोप

Wed, 22 Jul 2020 06:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
एकता कपूर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाबी गायक बलजीत सिंह ने अमृतसर की एक अदालत में प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक निर्माता एकता कपूर और उनकी कंपनी बालाजी प्रोडक्शन के खिलाफ चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की है। गायक बलजीत सिंह का आरोप है कि एकता कपूर ने एक वेब सीरीज के माध्यम से भारतीय सेना का मजाक उड़ाया है। अदालत ने बलजीत सिंह की याचिका दर्ज कर ली है। अदालत ने सुनवाई की तारीख निर्धारित नहीं की है। 

विज्ञापन


वकील प्रकाश दीप कौर ने बताया कि उनके मुवक्किल गायक बलजीत सिंह ने एकता कपूर, उनके पिता जतिंदर कपूर और महासभा कपूर के खिलाफ अमृतसर के मजीठा रोड थाने में एक शिकायत भी दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एकता कपूर को बालाजी प्रोडक्शन का नाम बदलकर कोई और नाम रख लेना चाहिए। 

बलजीत का कहना है कि बालाजी का अर्थ श्री हनुमान जी है और इस नाम के बैनर तले अश्लीलता फैलाना समाज के खिलाफ है। गायक बलजीत ने हिंदू संगठनों से भी आह्वान किया है कि एकता प्रोडक्शन के खिलाफ आगे आएं और अपनी आवाज बुलंद करें। इस तरह के रवैये को किसी सूरत में सहन न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें