बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत की आने वाली फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ में तिरंगे के अपमान के मामले में दायर याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है।
याचिकाकर्ता ने इस फिल्म के पोस्टर में तिरंगे व अशोक चक्र के अपमान का हवाला दिया था और फिल्म को प्रदर्शित करने से रोकने की मांग की थी। चंडीगढ़ की जिला अदालत द्वारा याचिका खारिज करने के बाद उनका कहना है कि वह इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
वीरवार को जिला अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। सामाजिक कार्यकर्ता सोनिया मट्टू ने फिल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और निर्माता-निर्देशक केसी बोकाड़िया के खिलाफ याचिका दायर की थी।